करहल से हारने वाले अनुजेश यादव बन सकते हैं मंत्री, 2027 के यूपी चुनाव के लिए अपनी टीम बनाएंगे योगी

उत्तर प्रदेश में उपचुनाव परिणामों के बाद, भाजपा 2027 के चुनावों की तैयारी में जुट गई है। योगी सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावना है, जिसमें नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है और कुछ मौजूदा मंत्रियों को हटाया जा सकता है। अनुजेश यादव को मंत्री बनाए जाने की चर्चा है।

योगी आदित्यनाथ और अनुजेश यादव
योगी आदित्यनाथ और अनुजेश यादव

लखनऊः उत्तर प्रदेश में उपचुनाव में जीत से उत्साहित भाजपा में बड़े बदलाव की तैयारी है। साल 2027 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए न सिर्फ संगठन में बल्कि सरकार में भी बड़े परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। योगी सरकार के मंत्रिमंडल में कई नए चेहरों की एंट्री हो सकती है। वहीं कई चेहरे मंत्रिमंडल से निकाले भी जा सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करहल सीट से उपचुनाव हारने वाले अनुजेश यादव को भी योगी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

बताया जा रहा है कि अपने कई मंत्रियों के कामकाज से योगी आदित्यनाथ संतुष्ट नहीं हैं। ऐसे में उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। साथ ही भूपेंद्र चौधरी और अनुजेश यादव जैसे नए चेहरों को टीम योगी में एंट्री दी जा सकती है। सरकार के कई लोगों को संगठन में भी भेजे जाने की तैयारी है। योगी सरकार का आकार भी विधानसभा चुनाव से पहले बढ़ सकता है। फिलहाल, जहां योगी सरकार में 54 मंत्री हैं। उसे बढ़ाकर 60 किए जा सकते हैं।

योगी सरकार के दो मंत्री जितिन प्रसाद और अनूप प्रधान हालिया लोकसभा चुनाव में सांसद बन गए थे। उनकी जगह खाली है। ऐसे में दो सीटों को भरने के साथ ही अन्य मंत्रियों की भी नियुक्ति हो सकती है। भाजपा संगठन में चल रहे बूथ प्रमुख चुनाव और जिला स्तर के चुनाव के बाद प्रदेश लेवल पर संगठन में भी बदलाव किए जाएंगे। इन सारे बदलावों में 2027 के विधानसभा चुनावों को खासतौर पर ध्यान रखा जाएगा।

राघवेंद्र शुक्ला

लेखक के बारे में

राघवेंद्र शुक्ला

राघवेंद्र शुक्ल ने लिखने-पढ़ने की अपनी अभिरुचि के चलते पत्रकारिता का रास्ता चुना। नई दिल्ली के भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने के बाद जुलाई 2017 में जनसत्ता में बतौर ट्रेनी सब एडिटर दाखिला हो गया। वहां के बाद नवभारत टाइम्स ऑनलाइन की लखनऊ टीम का हिस्सा बन गए। यहां फिलहाल सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रड्यूसर के पद पर तैनाती है। देवरिया के रहने वाले हैं और शुरुआती पढ़ाई वहीं हुई। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से विज्ञान में स्नातक की डिग्री है। साहित्यिक अभिरूचियां हैं। कविता-उपन्यास पढ़ना पसंद है। इतिहास के विषय पर बनी फिल्में देखने में दिलचस्पी है। थोड़ा-बहुत गीत-संगीत की दुनिया से भी वास्ता है।… और पढ़ें

रेकमेंडेड खबरें

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Read More